पुलिस प्रशासन ने 150 अज्ञात शीत आधा दर्जन फरार व्यक्तियों की तलाश में दी दबिश
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द।मंगलवार को जानी कलां में जमीन पर कब्जा दिलाने गई तहसील की टीम व पुलिस पर हमला करने वाली पांच महिलाओं को जमानत देते हुआ तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।वही घटना में फरार आधा दर्जन नामदर्ज आरोपियों सहित 150 अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दिन भर दबिश दी है। जानी कलां में करीब 1280 गज जमीन को लेकर ननवा पुत्र बाबू व शाहिद अमीन पक्ष में लबे अरसे से विवाद चला आ रहा है।इस जमीन पर शाहिद अमीन पक्ष बुधवार को न्यायालय से जमीन खाली कराने के आदेश पर कल तहसील की टीम नायब तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा दिलवाने पहुंची थी। जमीन पर कब्जा दिलवाते समय पुलिस व तहसील की टीम पर जमकर पथराव किया गया। पथराव के बीच थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,हमराह अंकुर, अमजद,निवेश कुमारी,अंजू देवी दरोगा आदि ने गंदे पानी में घुसकर पथराव के बीच कब्जा दिलवा दिया।घटना में पुलिस व प्रशासन पर हमला करने की आरोपी पांच महिलाओं शीबा, बुशरा फरीदा आदि को तो जमानत दे दी लेकिन सरफराज, ननवा पुत्र बाबू,दानिश पुत्र रजाहुसैन को जेल भेज दिया।पुलिस आज दिन भर फरार आधा दर्जन नाम दर्ज आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी मकान पर ताला डाल कर फरार हो गए।

