छात्र द्वारा कुछ दिन पूर्व एक दूसरे छात्र के साथ मारपीट की घटना का बदला लेने पर दिया घटना को अंजाम
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।सोमवार की दोपहर मेरठ बागपत हाइवे से खेड़की जा रहे संपर्क मार्ग पर दो नकाब पोश व्यक्तियो द्वारा पेपर देकर घर जा रहे एक छात्र को जान से मारने की नीयत से खेत में खींच लिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।छात्र का शोर शराबा सुनकर राहगीरों ने छात्र को बचाया।थाना क्षेत्र के खेड़की मुजक्कीपुर निवासी अंजना पुत्र नाहर सिंह का पुत्र आदित्य नंगला जमालपुर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।आदित्य आज दोपहर को स्कूल से पेपर देकर घर लौट रहा था।आदित्य जैसे ही मेरठ बागपत हाइवे से खेड़की मुजक्कीपुर वाले रास्ते पर चला वहां पहले से मुंह पर कपड़ा लपेटे खड़े दो व्यक्तियो ने आदित्य को दबोच लिया और पास के ही ईख के खेत में ले गए। वहां खड़े नकाबपोश व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से फायर आदित्य की गर्दन दबाई तो आदित्य ने अपने आपको उनसे छुड़ाकर शोर मचाया।आदित्य का शोर सुनकर राहगीर खेत में आदित्य के पास पहुंचे तो दोनों नकाब पोश वहां से फरार हो गए।घटना की जानकारी जैसे ही परिजनो व ग्रामीणों को मिली बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने फरार हुआ नकाबपोशों की तलाश में जंगल का कोना कोना छान मारा लेकिन नकाबपोशों का कही पता नहीं चला।घटना की जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन नकाबपोशों का कही पता नहीं चला।घटना की लिखित तहरीर पुलिस में दी गई है।

