मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।कस्बा सिवाल निवासी महेश पाल सिंह पुत्र मुकील सिंह ने यूपीसीएटीईटी उत्तीर्ण कर पूरे भारत में 743 वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र व माता पिता का नाम रोशन किया है। गुलजार चौहान सिवाल खास अध्यक्ष ने अपने आवास पर मुकील सिंह का माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया। इस दौरान तमकीन अली मास्टर, वकील चौहान पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष, यूसुफ , शाहिद अली, तहसीन अली, रहमद अली सभासाद, शेर सिंह सभासाद, महेश पाल सिंह एलआईसी, सुरेश ठेकेदार, किशन सभासद, जगराम ठेकेदार, ललित वर्मा एलआईसी, हमजा चौधरी, सौरभ शर्मा, अंकुर पूनिया, जतिन सोनी, राहुल वर्मा, आदि ने भी माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

