मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के एक बैठक जानी ब्लाक क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेडा में महेंद्र फौजी की डेरी पर आयोजित की गई।किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों खाद पानी की समस्या,बिजली बिल में बढ़ौतरी, गन्ना भुगतान आदि समस्याओं के चलते किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।किसानों को समस्या को अधिकारियो को रूबरू कराने व उनका निराकरण कराने के लिए नौ जुलाई को किसान प्रातः दस बजे कमिश्नरी पर पहुंच कर सांकेतिक धरना देंगे।जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि इसके बाद किसानो से संबंधित समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर को एक ज्ञापन को दिया जाएगा।इस मौके पर किसान यूनियन के महेंद्र फौजी,नरेंद्र रघुनाथपुर, लोकेश, भोपाल, लाला रघुनाथपुर, बोबी, बबलू, महेश, सुरेन्द्र, महिपाल, आमिर, अंशुल, राजपाल, हर्ष, नवीन आदि मौजूद रहे ।

