मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मोदीपुरम /मेरठ ।मोदीपुरम स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बडी धुमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन हॉस्पिटल इग्जेक्यूटिव डायेरेक्टर सोनिया अहलावत, डायरेक्टर जनरल डॉ0 योगेश भुमिया, ग्रुप डायरेक्टर डॉ0 पंकज कुमार एवं डायरेक्टर मेडिकल विक्रांत यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एक पेड मॉ के नाम कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण से किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, इसके पश्चात सभी चिकित्सों का सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए संस्थान की इग्जेक्यूटिव डायेरेक्टर सोनिया अहलावत ने कहा कि डॉक्टर को समाज मे भगवान का दर्ज दिया गया है। हम सब जानते है कि कोई भी बीमारी हो प्रत्येक स्वास्थय संकट मे हमारे डॉक्टर समाज के लिए ढ़ाल बन कर खड़े रहे है। हम स्वस्थ समाज मे योगदान और राष्टीªय निर्माण मे अभूतर्पव भूमिका निभाने वाले चिकित्सको का आभार व्यक्त करने और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने के उददेश्य से ही प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर संस्थान प्रागंण में वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड मॉ के नाम अभियान शुरू किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के औषिधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ0 प्रस्शती, डॉ0 प्रतीक अग्रवाल, डॉ0 नबील खान, डॉ0 सिरातुल नबी, अंजु चौधरी अक्षय कटारिया, अमित मावी, अनिल कुमार, निशा, अमरीन, स्वाति शर्मा, मनिषा, शिवम शर्मा, सुधीर कश्यप, अमन, अंकित कुमार आदि का योगदान रहा।

