मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। रोटरी क्लब सरधना महान ने ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह हिमालय हॉस्पिटल में आयोजित किया गया, जहां कई जाने-माने डॉक्टरों को उनके अथक प्रयासों और समाज सेवा के लिए सराहा गया।इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. अभिषेक वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश सोम, डॉ. सुशील जैन, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. हसन ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. वर्तिका बंसल, डॉ. संगीता पुंडीर, डॉ. ओम कुमार पुंडीर, और डॉ. निखिल पुंडीर शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने समाज के प्रति अपनी सेवाओं और समर्पण के लिए रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा गया कि यह सम्मान समारोह चिकित्सकों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता को दर्शाता है। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।रोटरी क्लब सरधना महान के अध्यक्ष सुखबीर सिंह की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अन्य प्रमुख सदस्य डॉ. पुष्पक जैन, पंकज जैन, हंस जैन, योगेश जैन, नितिन जैन, संदीप शर्मा, सुखबीर बनेसर, और मनोज जैन ने भी डॉक्टरों को सम्मानित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। इन सभी सदस्यों ने चिकित्सा समुदाय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में डॉक्टरों के योगदान की सराहना की।

