पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं को वितरित की गई साइकिल
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ । सरधना के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में दर्पण कला केन्द्र नाट्य संस्थान के तत्वावधान में हिंदी नाटक” जनता पागल हो गई है” एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में दर्शक देर रात तक भारी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया । मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि और सरधना के पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटा। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष अशरफ राणा, आफताब अंसारी डॉ इस्लामुद्दीन, शाहवेज अंसारी, जीशान कुरैशी, एडवोकेट कुलदीप त्यागी, अनिल गुप्ता, ललित गुज्जर, अतीक रंगरेज, सलीम अंसारी, अनीस कुरैशी, पूर्व सभासद ज़ियाउर्रहमान खान, शिक्षक दीपक शर्मा, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम समिति के सभासद मुकेश कुमार, सलीम कुरैशी, वीर सिंह भाटी, शकील मिर्ज़ा, श्रीमती दानिश्ता हासिम, ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अतुल प्रधान ने भाजपा के संगीत सोम पर जमकर निशाना साधा और डेढ़ साल के बाद जनता द्वारा उनके द्वारा किए जारहे उत्पीड़न का जवाब मिलने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सोहनवीर बाल्मीकि ने किया तथा अध्यक्षता सुभाष चन्द चांवरिया के द्वारा की गई । इस अवसर पर अतुल प्रधान के द्वारा शिक्षित वाल्मीकि छात्र-छात्राओं को 30 साइकिलों का वितरण किया ।

दर्पण कला केन्द्र नाट्य संस्थान एवं उनकी सहयोगी संस्था डी जैश वर्ल्डआफ एंटरटेनमेंट के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसमें अपनी पुरानी परंपराओं पर आधारित बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए । मुख्य रूप से अपर्णा चित्तौड़िया, विजयपाल सांवरिया, कंचन, श्रुति आदि के द्वारा विभिन्न गीतों पर कथक एवं राजस्थानी लोक गीतों पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। दिल्ली से विशेष रूप से उपस्थित हुए शाहनवाज द्वारा काले हैं तो क्या हुआ गीत पर लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया । ततपश्चात अतुल प्रधान,प्रभुदयाल वाल्मीकि, निजाम अंसारी एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों के द्वारा शिक्षित छात्र – छात्राओं के बीच 30 साइकिलों का वितरण किया गया । विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्म तिथि की पूर्व संघ्या पर साइकिल वितरित की गयी है। तत्पश्चात शिवराम द्वारा लिखित एवं विनोद कुमार बेचैन द्वारा निर्देशित मजदूरों की समस्या पर आधारित नाटक “जनता पागल हो गई है” का मंचन किया गया ।नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी मजदूरों के हितों की रक्षा नहीं की जाती बल्कि शासन एवं प्रशासन के द्वारा भी मजदूरों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। सरकार के सरंक्षण में ही पूंजीपति मजदूरों का लगातार शोषण करते हैं और जो लोग मजदूरों को संगठित करने की बात करते हैं, उनके अधिकारों की बात करते हैं तो उन्हें पागल करार दिया जाता है। चुनाव के समय अनकों वादे करने के बाद सरकार अपने वादों को भूल जाती है और फिर 5 साल के बाद सरकार मजदूरों के बीच पहुंचती है । यहां तक की चुनाव में पक्ष में वोट करने वाले वह अपने मतदाताओं को भी नहीं पहचानती । नाटक के अंत में जनता अपने शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हो जाती है। नाटक के अंत में विधायक अतुल प्रधान एवं उपस्थित दर्शकों को इतना विभोर कर दिया की तमाम लोग खड़े होकर नाटक के पात्रों के लिए तालियां बजा रहे थे। नाटक में जनता के रोल में विनोद कुमार बेचैन ने बहुत ही प्रभावशाली एवं सशक्त अभिनय का परिचय दिया। अन्य कलाकारों में माइकल टिसावर्ड ने सरकार, गौरव मेहराल ने पूंजीपति ,शाहिद गौरी ने पागल और जैस टिसावर्ड ने पुलिस के रोल में सशक्त अभिनय किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा सुभाष चन्द चांवरिया महिपाल वाल्मीकि, सुगन चन्द धींगान एवं सोहनवीर जी को स्मृति पत्र देकर पद सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उपरांत विधायक अतुल प्रधान द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं कलाकारों को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

