संचित अरोड़ा मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ/शामली..देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं भारतीय जनता पार्टी के कल्याणकारी संकल्प के तहत शनिवार को भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली में आंवले का पौधा लगाकर “एक पेड़ माँ के नाम” समर्पित किया। इस दौरान विवेक प्रेमी ने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें निःस्वार्थ प्रेम, छाया और सुरक्षा देती हैं, उसी प्रकार वृक्ष भी हमें जीवनदायिनी ऊर्जा, प्राणवायु और संरक्षण प्रदान करते हैं। माँ के चरणों में यह पौधा एक छोटी सी भेंट है- प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को और मजबूत बनाने का संकल्प। इस अभियान से जुड़कर आप भी एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाएं और इस धरती माँ के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर किशोर आहूजा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार, डॉ रोहित कुमार, शिवम कुमार, सुनील कश्यप, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

