मेरठ संवाददाता
मेरठ/रोहटा : रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव से बुधवार की शाम को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियें में ढाई वर्ष की लड़की गायब हो गई। स्वजन ने मासूम को संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन कहीं पता नही चलने पर घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाने में दी तहरीर में डूंगर गांव निवासी अमित पुत्र रमेश ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी ढाई वर्षीय बेटी नेहा घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। स्वजन ने मासूम को संभावित स्थानों पर काफी तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर बरामद कराने की बात कही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

