मेरठ संवाददाता
मेरठ। जिला मेरठ के गंगानगर क्षेत्र निवासी रोडवेज विभाग से सेवानिवृत बाबू 67 वर्षीय मूलचंद त्यागी की घर से ले जाकर रजबहे के किनारे रात में हत्या कर दी गई। सुबह के समय घटना की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक उधर दिए ढाई लाख रुपए वापस मांगने पर हत्या की गई है। गंगानगर एफ ब्लॉक 110 निवासी 67 वर्षीय मूलचंद त्यागी यूपी रोडवेज विभाग से बाबू के पद से करीब 5 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए। वह घर के बाहर छोटी सी दुकान करते थे। उन्होंने करीब 8 से 10 लाख रुपए ब्याज पर दिए हुए थे। कसेरुबक्सर निवासी आजाद जाटव जो कि सेल्समैन है उसको और उसके दोस्त को करीब ढाई लाख रुपए उधर दिए हुए थे। मूलचंद त्याग अब अपने रुपए वापस मांग रहे थे। पत्नी अनीता, बेटे अतुल के मुताबिक मंगलवार शाम 6.30 बजे आजाद बाइक से आया। उसने कहा कि जिस दोस्त को पैसे दिए थे वो हिसाब में में गड़बड़ी बता रहा है। आजाद ने फाइल में से हिसाब का स्टाम्प पेपर, लिखित पेपर निकाल लिए। वह पेपर और मूलचंद को बात कराने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया। रात 8 बजे तक फोन पर अंतिम बार बात हुई। रात 11 बजे तक वापस न आने पर डायल – 112 को सूचना दी। पुलिस ने तलाश करने की बात कही। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस ने परिजनों को हत्या की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एनएच -34 पर सिखेड़ा रजबहे पर लेजाकर हत्या की है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में लगी है।

