oplus_6291456
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज चैनल
जानी खुर्द:प्रदेश महामंत्री मोनू ढिडाला के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राम कृष्ण पटेल ने कहा कि पार्टी में सदस्यता अभियान घर घर जाकर पार्टी की नीतियां बताकर जोड़ने का काम करे।विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश के लोकदल पार्टी प्रदेश के किसानों मजलूमों के लिए उत्थान का काम करने का काम कर रही हैं।यह पार्टी किसान मजदूर की है,उनकी समस्याएं से जुड़े,और निराकरण का काम करे।एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा पार्टी मजबूत नहीं होगी।जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा साथी आगे आए।इस मौके पर प्रदेश सचिव रणवीर दहिया,जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सुबोध भडौडा,युवा जिला अध्यक्ष सचिन,जिला पंचायत सदस्य अजीत, राशिद शिवाल खास आदि मौजूद रहे।

