मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के में थाना सरूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भूनी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। कार में बैठे एक युवक के पास से अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 40,000 रुपये नकद बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य तोमर पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी रोहटा रोड, गोकुल विहार थाना टीपीनगर, मेरठ (मूल निवासी ग्राम परई, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के साथ मौजूद एक दूसरा युवक मौके से गन्ने के खेतों में फरार हो गया। मेरठ एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा व एसपी देहात अभिजीत कुमार के आदेश पर चल रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सरूरपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹40,000 नगद एक देशी तमंचा .315 बोर एक जिंदा कारतूस बिना नंबर की स्विफ्ट कार पुलिस बरामद किया सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

