मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानी खुर्द। थाना सरूरपुर क्षेत्र के ग्राम भाव नगला निवासी अमित मलिक पुत्र राजकुमार पर अज्ञात हमलावरों ने कांच की बोतल से सिर पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब अमित मलिक सुभारती बाईपास के पास स्थित एक कैंटीन में खाना खा रहा था। अचानक पीछे से आए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अमित मलिक का कहना है कि वह जानी थाना क्षेत्र की सुभारती चौकी पर कई बार शिकायत लेकर गया, लेकिन चौकी प्रभारी द्वारा उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई।पीड़ित न्याय की आस में लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष है और उन्होंने उच्च पुलिस अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

