मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़ – परीक्षितगढ़ नगर के गंधारी प्रांगण में शुक्रवार को छठ भादो के अवसर पर बुंदी पहलवान को स्मृति में एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें रोमांचक मुकाबले देखले को मिले।आयोजित दंगल में अक्षय मदंवाणी व रोहित गढ़ के बीच मुकाबले में रोहित विजय रहे, अमन मुज्जफरनगर व मेहरबान भूमा के बीच में अमने ने अपने प्रतिद्वंदी को चित किया। लवली निपेड़ा व देव गढ़ी के बीच कुस्ती में देव ने बाजी मारी। अंकी भूमा व देवांश गढ़ी के बीच मुकाबले में देवांश को हराया। अर्जुन बैसला जझेडी, देवांश गढ़ी के बीच मुकाबले में अर्जुन ने जीत हासिल की। वंश गढ़ी व प्रिंस भूमा प्रिंस ने विजय प्राप्त की दूर दराज से पहुंचे दर्जनों पहलवानों ने दंगल अखाड़ें में अपने जोर आजमाए। कुश्ती के रैफरी गुलजार कुरैशी जयवीर पहलवान ने की। संचालन रामनारयण ने किया। आयोजक संदीप व चंपत का आये हुए अतिथियों व पहलवानों का स्वागत किया। इस मौके पररामबीर पहलवान शाहपुर, देवांदन भूमा, अनिल नरेंद्र शर्मा, रोहित प्रधान, सभासद कपिल लौहरे, आदेश गुर्जर, राहुल पहलवान, तुषार प्रधान, मुकेश पहलवान, आशु पहलवान, रचित गुर्जर, लवली सभासद, राजु पहलवान, अरविंद गुर्जर राजीव त्यागी आदि रहे।

