मेरठ संवाददाता
मेरठ।राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान, वी0जी0आई0 मेरठ एवं वन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ’’वृहद वृक्षारोपण संगोष्ठी एवं पर्यावरण जागरूकता रैली’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ ’’पॉलीथीन मुक्त भारत’’ बनाने में सभी से अपना प्रभावी योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि आज ये एक सुखद संयोग है कि आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस है। इस अवसर पर हम सब मिलकर शपथ लेते है कि सभी सामाजिक आयोजन जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, नामकरण संस्कार आदि शुभावसरों पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेंटकर प्रधानमंत्री क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया’’ के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान देकर राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ-पर्यावरण बचाओ’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं तेजी से जलवायु परिवर्तन का एकमात्र कारण यह है कि आज पढे़-लिखे समृद्ध लोग भी प्रकृति से दूर होते जा रहे है। हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करना होगा तभी विनाश के बिना विकास संभव है। इसके साथ ही हमे प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन से बिल्कुल खत्म करना होगा तभी यह धरा सुरक्षित रहेगी। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आई0एफ0एस0 श्री एस0पी0 सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ वेंक्टेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारों के लिए भी पूरे देश में जाना जाता है। आज इसी पहल के साथ मेरठ एवं मुरादाबाद प्रभाग में वेंक्टेश्वरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इक्कीस सौ पौधों को रोपित किया जा रहा है

जोकि संस्थान की बहुत ही सराहनीय पहल है। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अब्दुल कलाम सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ’’वृहद वृक्षारोपण संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, वरिष्ठ आई0एफ0एस0 एस0पी0 सिंह, नरेश चौधरी वन विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुमित राठी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक डॉ0 राजेश सिंह डॉ0 आशुतोष डॉ0 ज्योति सिंह डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन डॉ0 नीतू सिंह, अनुषा कर्णवाल डॉ0 सुमन डॉ0 विवेक सचान, डॉ0 योगेश्वर शर्मा, डॉ0 एस0एन0 साहू, डॉ0 राम कुमार, डॉ0 अनिल जायसवाल, डॉ0 राजवर्द्धन, एस0एस0 बघेल, मारूफ चौधरी, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से डॉ0 प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

