मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । जानी थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व सिवालखास गंगनहर पुल के पास मुस्लिम महिला के शव का मेरठ पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम हो गया। लेकिन आज तक भी महिला का कोई सुराग नही लगा। शनिवार की शाम को कस्बा सिवालखास के ग्रामीणों ने महिला के शव को सुपुर्द ए खाक किया है।तीन दिन पूर्व सिवालखास गंगनहर चदौरा सम्पर्क मार्ग के पास एक मुस्लिम महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फैंका गया था। महिला के गले में फांसी व शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अन्य जिलों से भी सम्पर्क साधकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद सिवालखास के ग्रामीण शव को सिवालखास लेकर पहुंचे। जिसके बाद शव को कस्बे के श्मशान घाट में लेजाकर शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।

