मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।देर रात परीक्षितगढ़ क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस की चेकिंग के दौरान डकैती की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई।जिसमे बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने मौके से एक तमंचा,एक जिंदा और एक खोखा कारतूस के अलावा बिना नंबर की बाइक बरामद करते हुए घायल को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया।थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि डकैती की घटना में वांछित चल रहा बदमाश किठौर के गांव कायस्थ बढ़्ढा निवासी वसीम पुत्र मुक्ते हसन इंचौली से जेई वाले बंबे के रास्ते से अपने गांव जा रहा है।सूचना पर पुलिस जेई बंबे पर चेकिंग करने लगी।इसी दौरान इंचौली की तरफ से आते बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार सोना गांव की तरफ भागने लगा। वही पुलिस से खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने मौके से बाइक,तमंचा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद करते हुए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

