मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।थाना जानी क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में जानी पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 11 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। थाना जानी क्षेत्र स्थित सार्थक सिटी चपराणा प्रॉपर्टी के सामने ग्राम घाट निवासी संजय पुत्र उदयराज को गोली मार दी गई थी। गोली पेट में लगने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले में घायल के भाई चमन पुत्र उदयराज सिंह निवासी ग्राम घाट, थाना परतापुर की तहरीर पर थाना जानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार झगड़े की सूचना मिलने पर संजय मौके पर पहुंचा था, जहां सत्यम सैनी ने पिस्टल से गोली मार दी, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने भी उस पर जानलेवा हमला किया।उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर थाना जानी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आयुष पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी न्यू किशनपुरा, थाना टीपीनगर, मेरठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना जानी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी सत्यम सैनी को गिरफ्तार कर चुकी है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया सीओ सरधना आशुतोष कुमार का प कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

