पीड़ित के परिजन विधायक से मिले विधानसभा में मुद्दा उठाने की मांग
पुलिस के दोनों अधिकारियों के बयान अलग-अलग जमकर हुई किरकिरी
मेरठ विषेश क्राइम संवाददाता
मेरठ/रोहटा : बुधवार की रात पूठखास गांव में शराब के नशे में फायरिंग कर दो लोगों घायल करने के आरोपी को जहां पुलिस ने मौके से ग्रामीणों के सामने तमंचे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार की सुबह पुलिस ने मामले में खेल करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर घायल करके वाह वाही लूटने की कोशिश की। इसे लेकर पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। वहीं दूसरी और पीड़ित के परिजन विधायक से मिले और मामले की शिकायत की।बता दें कि बुधवार की देर रात पूठखास गांव निवासी ताजिम पुत्र मुस्तकीम ने अपने घर के बाहर रास्ते में शराब के नशे में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस दौरान घर के बाहर से गुजर रहे गांव निवासी राहगीर मोनू पुत्र नाथू व मोहसिन पुत्र सरफू गोली लगने से घायल हो गए थे। हमले के आरोपी को ग्रामीणों ने उसी समय मय तमंचे के पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया था। ओर पुलिस साथ ले गई थी। जबकि घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में देर रात मीडिया को भी अधिकारियों ने अपने बयान में मौके से तमंचे के साथ गिरफ्तार करने की बात कही थी। लेकिन इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह खेल करते हुए गिरफ्तार आरोपी को आजमपुर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा करते हुए मैसेज वायरल कर मीडिया के लोगों को सूचना दी। यही नहीं मामले में एसपी देहात राकेश मिश्रा द्वारा भी बाइट देकर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई। इसे लेकर जहां पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। वहीं पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए अपनी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर लिया। वही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की किरकिरी हुई। वहीं मामले को लेकर पीड़ित के परिवार वाले विधायक गुलाम मोहम्मद से मिले और मामलों को विधानसभा में उठाने की मांग की। ओर साथ ही परिवार वालों ने मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है।विधायक गुलाम मोहम्मद का कहना है। कि पुलिस ने यदि फर्जी मुठभेड़ में आरोपी को जेल भेजा है। तो यह गलत है। अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।

