मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।तहसील परिसर स्थित पांचाल लॉ चैम्बर्स में आगामी बुधवार, 17 सितम्बर 2025 को श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अतिपिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा और 2 बजे स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ गौरव भाटी शिरकत करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, पंडित माया प्रकाश शर्मा, समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी व आगा मोहम्मद अली शाह, चौ० वेदपाल सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा, विनोद मोघा, सैय्यद रिहानुद्दीन तथा सबी खान मंढियाई उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में मोहित शर्मा (महासचिव सरधना बार एसोसिएशन), प्रमोद सैनी (पूर्व अध्यक्ष प्रगति बार एसोसिएशन), चौ० सत्यवीर सिंह चाँदना एडवोकेट, कुलदीप त्यागी एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष), सुरेन्द्र कुमार शर्मा, मलखान सैनी (पूर्व अध्यक्ष सरधना बार एसोसिएशन), हिमेन्द्र सैनी एडवोकेट, सोहित त्यागी व डॉ. रविन्द्र सिंह एडवोकेट (पुस्तकालय मंत्री) शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी करेंगे। आयोजक संस्था अतिपिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेन्द्र पांचाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह आर्य व महासचिव सुशील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में एकता व भाईचारे का संदेश देना है।

