ग्रामीणों ने पुलिस को दी चेतावनी,अगर तीन दिन में घटना का नहीं किया खुलासा तो थाने पर होगा अनिश्चित धरना
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। बुधवार को कुराली के समीप सड़क किनारे खून से लथपथ मिले शव की घटना को दुर्घटना बताकर पोस्टमार्टम कराने पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जता कर थाने का घेराव कर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। सीओ सरधना संजय जायसवाल ने ग्रामीणों को घटना के खुलासे के लिए तीन दिन का समय देकर ग्रामीणों को शांत कर धरना समाप्त कराया। कुराली निवासी बयालीस वर्षीय सतीश पुत्र महिपाल को बुधवार की दोपहर एक बजे खून से लथपथ शव जीत फार्म हाउस रजवाहा पटरी पर मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सतीश के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि सतीश घरेलू कार्य से जानी कस्बा गया था। घर से जाने के एक घंटे बाद सतीश का खून से लतपथ शव सड़क से पचास मीटर दूर रजवाहे के किनारे मिला। पुलिस ने सड़क किनारे मिले सतीश के शव को दुर्घटना बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस द्वारा सतीश के शव की घटना में दुर्घटना दर्शाने पर आज मृतक सतीश के परिजनों व ग्रामीणों ने घटना में सतीश की हत्या बताते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर आज सैकड़ों महिलाएं व ग्रामीण थाने पहुंचे और अनिश्चित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों द्वारा थाने के घेराव व धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सरधना संजय जायसवाल ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि इस घटना में पुलिस तीन दिन में घटना का खुलासा कर दोषी को जेल भेजने की कार्यवाही करेगी।सीओ सरधना संजय जायसवाल के आश्वाशन पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

