Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द । जानी खुर्द क्षेत्र स्थित पांचली खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि बंदर व कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों से सिरिंज के नाम पर ₹10-₹10 की अवैध वसूली की जा रही है।बताया जा रहा है कि यह वसूली सरकारी नियमों के विपरीत है, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में ऐसे मामलों में इलाज और आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। आरोप यह भी है कि यह पूरा मामला सीएससी प्रभारी अमित छत्रछाया की जानकारी और संरक्षण में लंबे समय से चल रहा है।मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में मरीजों से खुलेआम पैसे लिए जाने के दावे किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर असर पड़ा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और मजबूर मरीजों से इस तरह की वसूली पूरी तरह अनुचित है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। अब निगाहें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि वे इस मामले में कब तक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं। जब इसमामले में सीएससी प्रभारी बात की गई तो उन्होंने कोई भी जवाब देना उचित नहीं समझा।

