सरूरपुर थाना क्षेत्र की खिवाई चौकी पुलिस ने समय रहते बचाई सात लोगों की जान
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे गोबर की दलदल में जा गिरी। कार में शादी समारोह में शामिल होने आए सात लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि हादसे के बावजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
नींद और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि कार को चला रहे मनोज मित्तल पुत्र जगदीश प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), निवासी शिव कॉलोनी, कथा रोड, शास्त्री नगर, जिला करनाल, हरियाणा मेरठ से बड़ौत की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक नींद आने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क किनारे दलदल में जा समाई।
हादसे में घायल यात्री
हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई
जगदीश प्रसाद (36 वर्ष) पुत्र रैतू लालमनीषा (30 वर्ष) पत्नी मनोज कुमाररमन, पुत्री जगदीश प्रसादजिया (21 वर्ष) पुत्री संजयधनराज (07 वर्ष) पुत्र मनोजपारस (09 वर्ष) पुत्र मनोजमैट्टो (02 वर्ष) पुत्री मनोज
पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
हादसे की सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना की खिवाई पुलिस चौकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी, दारोगा हिमांशु, हेड कांस्टेबल वरुण शर्मा और कांस्टेबल ऋषिपाल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता और साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा की। समय रहते रेस्क्यू न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

