मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द।बुधवार को कोर्ट में तारीख पर पहुंचे दो आरोपी जज द्वारा हिरासत में लिए जाने के फरमान के चलते अचानक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनो संगे भाई है और एक माह पूर्व परिवार में हुए मारपीट के मामले में तारीख पर पहुंचे थे। घटना के चलते कोर्ट से आरोपियों के गायब होने पर अफरातफरी मच गई। देररात पुलिस ने कोर्ट से फरार एक आरोपी को हिरासत में लिया है।जानी थाना क्षेत्र के पूठरी गांव निवासी अमरपाल पुत्र नत्थू सिंह परिवार के साथ 26 जुलाई 2025 को उसके भाई व भतीजों ने मारपीट कर दी थी। अमरपाल के खेतों पर बनी दुकानों के सामने राजकुमार का परिवार गौबर डाल रहा था। जिसका अमरपाल विरोध कर रहा था। बाद में अमरपाल ने इस मामले की रिपोर्ट भाई राजकुमार,भतीजे भूषण,दीपक और रेखा पत्नी राजकुमार के खिलाफ दर्ज कराई थी। बुधवार को इस केस की तारीख एसीजेएम कोर्ट 4 में थी। कैस की सुनवाई के दौरान जज ने आरोपियों को हिरासत में लिए जाने का फरमान सुनाया था। कोर्ट के इस फैसला के बाद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन मौका पाकर भूषण और दीपक दोनो भाई पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। कोर्ट से आरोपियों के फरार होने पर अफरातफरी का माहोल बन गया। पुलिस ने कचहरी में दोनों आरोपियों को काफी तलाश किया। लेकिन दोनों का कुछ पता नही चला। देररात जानी पुलिस ने पूठरी गांव में दबिश देकर भूषण को पकड़ लिया। लेकिन दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ सका। जानी थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

