मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।थाना क्षेत्र सरधना के ग्राम बदरूद्दीन नगर नानू में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति और उसकी पुत्रवधू घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नसीम पुत्र अजीज अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी गांव के ही कुछ लोग एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने नसीम के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें आंख व शरीर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्रवधू साजिदा के साथ भी मारपीट की गई।शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और चिकित्सीय परीक्षण की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

