{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
कलकत्ता क्लिनिक के मालिक डॉ कुमार विश्वास के गोदाम में कुंबल कर तीन लाख की दवाई पर चोरो ने किया था हाथ साफ
मेरठ संवाददाता AN20NEWS
मेरठ/जानी खुर्द: एक सप्ताह पहले अज्ञात चोरों ने रामपुर पावटी स्थित कलकत्ता क्लिनिक के गोदाम में अज्ञात चोरों ने कुंबल कर तीन लाख कीमत की दवाई चोरी की घटना में पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहटा रोड संगम विहार निवासी कलकत्ता क्लिनिक के मालिक डॉ कुमार विश्वास की रामपुर पावटी स्थित फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने कुंबल कर लाखों का माल चोरी कर लिया था।घटना की जानकारी पर डॉ कुमार विश्वास को दी।सूचना पर डॉ कुमार विश्वास मौके पर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई थी।घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर दो अंकित और आकाश निवासी फाजलपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा संदिग्धों को पकड़ा तो पकड़े गए दोनों आरोपी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर को सही जानकारी नहीं दी लेकिन सख्ती पर दोनों बदमाश टूट गए।पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की निशान दही पर चोरी की लाखों की दवाई भी बरामद की है।इससे पूर्व भी दो वर्ष पहले भी बदमाशो ने दस लाख की दवाई चोरी की थी जिसमें पुलिस ने चोरों को पकड़ कर जेल भेजा था।पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया।

