मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द स्थानीय कस्बे में एक सप्ताह पूर्व कश्यप समाज के युवकों पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त सरिया व डंडा बरामदकर न्यायालय में पेश किया गया। घटना के आरोपीयो की गिरफ्तारी न होने पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना पुलिस की जमकर क्लास ली थी। स्थानीय कस्बा में इक्कीस जुलाई की रात्रि घर की बच्चों द्वारा डोर बैल बजाने को लेकर हुई कहासुनी के चलते चाकुओं व धारदार हथियारों से हमला कर श्रीपाल कश्यप,पत्नी ऊषा ,उनके पुत्र गौरव,भतीजा मनोज आदि घायल हो गए थे।घटना में सलीम पुत्र मुस्तकीम,नाजिम पुत्र जहीर, जाबिद पुत्र जब्बार,साबू व इस्तेकार निवासी जानी खुर्द के खिलाफ प्राण घातक हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई भी आरोपी गिरफ्तार न करने पर सत्ताधारी पार्टी के कई पदाधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर से मिले और नाराजगी जताई।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,दरोगा आलोक कुमार,अरुण भाटी की टीम ने आरोपी इस्तियाक पुत्र यामीन निवासी जानी खुर्द को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।बाकी दो अन्य आरोपी साबूदीन पुत्र हफीजूदीन व नाजिम पुत्र जहीर को घटना में प्रयुक् सरिया व डंडों सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

