मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानी खुर्द:आज सिवाल खास मंडल में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। तिरंगा पद यात्रा कुराली से शुरू होकर लगभग 2 किलोमीटर चलकर सिवाल खास श्री शिव दुर्गा मंदिर पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संयोजक अनवार कुरैशी,राकेश कश्यप ,अमित पाल आदि रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जयकारा के साथ इंकलाब जिंदाबाद के नारों से भी सिवाल खास गूंज उठा।

इस मौके पर ठाकुर ब्रिज गोपाल, मुनेश बाफर, अतुल पूनिया सदस्य जिला पंचायत, नरेंद्र नानू गुलजार चेयरमेन, वकील चौहान योगेंद्र सभासद, राज किशोर, अशोक कुमार,बाबू सभासद, शेरा सभासद,शहजाद सभासद,मेराज सभासद,लाल मोहम्मद,सुनील कुराली, सुशील कुराली, रोशन, शाहरुख कुरैशी ,मोहम्मद आसिफ कुरैशी, फरहान कुरैशी, महिपाल वाल्मीकि, कुंवर महमूद अली, धर्मेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।

