मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।परीक्षितगढ़विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते नगर के हनुमान चौक व किठौर बस स्टैंड व शिव चौक के समीप खुले में रखा ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहा है। जबकि कावंडियों का आगमन के साथ कुछ दिनों बाद यहां पर नगर पंचायत द्वारा सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। लेकिन विद्युत विभाग अपनी मनमानी पर उतारू है जिससे हादसा होने की संभावना बनी हुई है। अगर हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। जबकि कांवड यात्रा को सकुशन संपन्न कराने के लिए अधिकारी सड़क पर उतर आए है।विद्युत विभाग के खेल निराले है। विभाग की और से विद्युत ट्रांसफार्मर तो लगवा दिये जाते है। लेकिन उनकी देख रेख में घोर लापरवाही बरती जाती है। जिस कारण हादसा होने की सभांवना बनी रहती है। अगर समय रहते हुए विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मरों को सही नहीं कराया तो हादसा हो सकता है। नगर के हनुमान चौक के पास प्राईमरी स्कूल नंबर एक पर ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ हादसों को दावत दे रहा है। जिससे नैलिहालो के जीवन भी खतरे में पड़ा नजर आ रहा है। बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचेते है। बरसात का मौसम चल रहा है। बड़ी संख्या में व्यापारी भी अपना कारोबारा करते है। नगर के किठौर मार्ग समीप स्थित खुले में रखा विद्युत ट्रांसफर से हादसे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यहा पर ठेले पर प्रतिदन हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित रहती है। और इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहनों का आगमन बना रहता है। कावंड़ियों की सुविधा के लिए भी विद्युत विभाग अभी तैयार नजर नहीं आ रहा है। नगर के शिव चौक पर नगर पंचायत के तत्वाधान में वर्षों से बाबा जहारवीर माढ़ी मंदिर पर मेला लगता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की मंदिर माढ़ी पर निशांन चढ़ाकर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते है। खुले में रखे टांसर्फामर की बैरिकेडिंक कर इतिश्री कर ली है। लेकिन यह भी हादसों को दावत दे रहा है। लोगों का कहना है ग्यारह हजार की एचटी लाईन व ट्रांसफार्मर खुले में रखा होने के कारण बारिश, तेज आंधी व प्रचड़ गर्मी में ट्रासफार्मर से चिंगारी निकलती है। जिससे भय व्याप्त बना रहता है। कई बार विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग कर चुके है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। जबकि प्रदेश में योगी सरकार है। उसके बावजूद भी समस्यां का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर में धड़ल्ले से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। तथा विद्युत पोल पर पन्नी लगाकर इतिश्री की है। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हो सकता है।ट्रांसर्फामर में फाल्ट होने से बन जाता है भय। ट्रांसफार्मरों में आए दिन तकनीकी समस्यां के चलते फाल्ट होते रहते है। ट्रांसफार्मर के आस पास खुले में तार भी रहते है। ऐसी दशा में पल पल हादारों का अंदेशा बना रहता है। नगर को रोशन के लिए लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर किसी भी दिन हादसों के सबब बन सकते है। लेकिन जिम्मेदार विद्युत विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। इस संबंध में शांतनु ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है एक ठेकेदार होने के कारण हस्तिनापुर में बैरिकेडिंक का कार्य चल रहा था वह पूर्ण हो गया है। शनिवार से ही नगर में खुले में रखे विद्युत टांसफार्मरों की बैरिकेंडिंग करा दी जाएगी

