मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
रोहटा। मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर रोहटा ब्लॉक के गेट के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की शनिवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। बता दे की शहजाद उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र अलाउद्दीन, अरशद उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र रहीश, रोजू उम्र 18 वर्ष पुत्र अब्दुल निवासी गण ग्राम कैथवाड़ी थाना रोहटा मेरठ मेरठ फैक्ट्री में से काम कर कर घर लौट रहे थे और जैसे ही वह रोहटा ब्लॉक के सामने पहुंचे तो सामने से ईटों से भरे ट्रैक्टर से टकरा गए बात दे की बाइक के सामने एक सड़क पार कर रहा राहगीर अचानक आगे आ गया जैसे ही इन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया तो सामने से ईंटों से भरे आ रहे ट्रैक्टर ट्राला से इनके आमने सामने की टक्कर हो गई। ओर ट्रैक्टर ट्राला ने तीनों को कुचला दिया। जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राला की इतनी तेज रफ्तार थी कि टक्कर लगने के बाद जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाये तो ट्राला सड़क पर ही पलट गया। सूचना मिलने पर पहुंची रोहटा थाना पुलिस मृतकों पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीनों परिजनों में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

