सरूरपुर संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। गुडविन इंटर कॉलेज, मुल्तान नगर हर्रा, मेरठ में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षकों व अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण तथा खेलों की शपथ दिलाकर किया गया।प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में दौड़ और बालिका वर्ग में कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रूमान ने प्रथम, शाहरुख ने द्वितीय तथा सादिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में नाहिद ने प्रथम, अक्शा ने द्वितीय और रुखसार ने तृतीय स्थान हासिल किया।इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन पी.डी.एम. चौहान, भारत भूषण, सलीम चौधरी, मनोज कुमार, सूरज कुमार और अमित चौहान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन व स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।

