मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
नौ साल की बेटी व आठ आठ साल के दो बेटे खेल रहे थे घर के बाहर
जानीखुर्द रविवार की दोपहर आठ आठ साल के दो बच्चों के खेल रही नो साल की बेटी सहित तीन बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।घटना को परिजनो ने पुलिस में अपहरण की धाराओं में दर्ज कराकर बच्चों की बरामदगी की मांग की है। कस्बा सिवाल खास निवासी जितेंद्र पुत्र श्रीचंद बाल्मीकि की नौ वर्षीय पुत्री मानवी पड़ौस के ही आठ वर्षीय ऋतिक पुत्र हिम्मत सिंह जाटव व आठ वर्षीय सिब्बू पुत्र मोनू बाल्मीकि तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर को जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने बच्चों को काफी तलाश किया लेकिन खी पता नहीं चला।गायब ऋतिक का पिता कुराली मजदूरी करने गया था।घटना की जानकारी ऋतिक की मां ने कुराली में काम कर रहे हिम्मत को दी।बेटे ऋतिक के गायब होने की जानकारी पर पिता हिम्मत सिंह वापस घर पहुंचे और पता चला कि ऋतिक के साथ खेल रहे सिब्बू व नौ साल की बेटी मानवी भी गायब है।कस्बे से तीन तीन बच्चे गायब होने की जानकारी जैसे ही कस्बे में फैली सनसनी मच गई।घटना की जानकारी पुलिस में दी गई तो पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि घटना में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

