मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ/जानीखुर्द: सिसौला कलां में दबंगों द्वारा एक गरीब व्यक्ति की जमीन पर पुलिस के संरक्षण में कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।जमीन मालिक द्वारा कब्जे का विरोध किया गया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।जानी थाना क्षेत्र के सिसौला कलां में समीन पत्नी इसरार ने रजिस्टर्ड बैनामा कराकर एक जमीन खरीदी थी।आरोप है कि इस जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने जिन पर गोकशी के मुकदमे भी बताए गए है,ने कब्जा कर अपनी महिलाओं को जमीन पर बैठा दिया है।जमीन पर कब्जे की जानकारी जब पीड़ित पक्ष को मिली तो वह मौके पर पहुंचे।पीड़ित पक्ष के व्यक्ति मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट की घायल कर दिया।आरोप है कि दबंगों ने धमकी दी है कि अगर इस जमीन के आस पास दिखाई दिए तो जान से हाथ धो बैठोगे।घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर का कहना है कि पीड़ित की तारीख पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोग्य खिलाफ कार्रवाई कराई की जा रही है।

