मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा। मेरठ की रोहटा कंपनी में तैनात होमगार्ड नरेंद्र शर्मा का 18 दिसंबर 2025 को निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी तेरहवीं ग्राम माजरा रोहटा में सम्पन्न हुई। तेरहवीं में होमगार्ड्स विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।इस दौरान होमगार्ड्स विभाग के अधिकारी सौरव शर्मा, कंपनी कमांडर, मय समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। विभाग की ओर से स्व. होमगार्ड नरेंद्र शर्मा की पत्नी को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही कंपनी कमांडर ने आश्वासन दिया कि विभाग से मिलने वाली सभी सहायता एवं लाभ शीघ्र दिलाए जाएंगे।तेरहवीं कार्यक्रम में कंपनी कमांडर सौरव शर्मा, कंपनी कमांडर बिल्लू कुमार, पीसी राहुल शर्मा, होमगार्ड जयवीर, अनुज, सचिन, गजेंद्र सिंह, अमरसैन, देवेंद्र सिंह, शीशपाल गिरी, अनिल दहिया, कप्तान सिंह, विजयपाल शर्मा, राजकुमार, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, गुलबीर सिंह, महिला होमगार्ड बबली सहित अन्य होमगार्ड्स मौजूद रहे।सभी ने दिवंगत होमगार्ड नरेंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

