शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़। सीएचसी परीक्षितगढ़ का दोबारा से प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने बुका भेंट कर स्वागत किया। साथ ही मरीजों को लाभांवित करने की बात कही।सीएचसी परीक्षितगढ़ का सीएमओ अशोक कटारिया ने डा० रवि शंकर शर्मा को फिर से प्रभारी बनाकर कमान सौप दी है। सोमवार को भाजपा जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, भाजपा पूठी मंडल अध्यक्ष ललित उर्फ लाल्ला त्यागी ,भाजपा नेता सोनू त्यागी चितमाना ने बूका भेंट कर स्वागत किया। उन्होंनें मरीजों को लाभांवित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकाक्षी योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा ने कहा उनकी प्राथमिकता है। मरीजों को बेहतर उपचार मिले सीएचसी पर पर्याप्ता मात्रा में दवाईया उपल्बध है। स्वास्थ्य विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मरीजों को लाभ दिया जा रहा है। सीएचसी पर इमरजेंसी में चिकित्सक व स्टाफ की डयूटी रहती है। इस दौरान डॉ० प्रियंका सिंघल, डॉ० राहुल, डॉ० प्रवीण, डॉ० लता गौतम, डॉ तृप्ति,डॉ० ब्रिजेश, डॉ ललित, बीसीपीएम शाह आलम,तुषार धामा, रिजाऊल खान, सुरेश, जितेंद्र, अवनीश कुमार, जसवीर कुमार, निकिता बंसल, प्रदीप, विजय , नरेंद्र उर्फ टीटू आदि मौजूद रहे।

