शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में स्वच्छता पखवाड़े के अंर्तगत गतिविधिया विद्यालय पर वृक्षा रोपण दिवस का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। एक छात्र एक पौधारोपण व स्कूल परिसर में बने हर्बल गार्डन की देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। तथा पौधे के नाम की पट्टिया भी लगाई गई। प्रधानाध्यापिका मीतू रानी ने बताया पीएम श्री विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रतिदिन गतिविधियो का आयोजन किया जाएगा।एआरपी जसप्रीत कौर ने बताया विद्यालय में स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अभिभावक, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।इस दौरान शिक्षिका दीपिका धारीवाल, रेखा यादव, सीमा रानी, गीता रानी, अध्यापक वसीम अहमद आदि का सहयोग रहा।

