मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ : सोमवार की रात्रि भवी में चढ़त के दौरान बाजे की ठेली पेड़ में टकराने पर गांव के दर्जनभर व्यक्तियो द्वारा धारदार हथियारों व लाठी डंडों से बरात पर हमला कर दिया।घटना में आधा दर्जन बराती घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना में बरातीयों की कारों में भी तोड़फोड़ की गई है।सुभारती चौकी क्षेत्र के गांव पांचली खुर्द निवासी सुमित शर्मा पुत्र कवरजीत शर्मा की शादी सिवाल चौकी क्षेत्र के गांव भवी निवासी ब्रह्मसिंह की पुत्री के साथ तय हुई थी।सोमवार की देर शाम को सुमित की बारात भवी पहुंची और देर रात्रि सुमित की चढ़त बैंड बाजे के साथ शुरू हुई। चढ़त के दौरान बाजे की ठेली किसी पेड़ से टकरा गई तो ग्रामीणों व बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि ग्रामीणों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से बरात पर हमला बोल दिया।आरोप है कि ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा व उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।घटना में अजय पुत्र शेर सिंह सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए।जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को पांचली सीएचसी में भर्ती कराया गया।वही गंभीर रूप से घायल अजय को सीएचसी पांचली से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।घटना में पांचली के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राणा ने आधा दर्जन व्यक्तियो को नामदर्ज व अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस में लिखित तहरीर दी है।

