शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ दो दिन पूर्व गांव रहदरा निवासी बाइक सवार अनुज की दबथला सिंहपुर संपर्क मार्ग पर फैरी करने जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम गाठित कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का गांव के ही शमशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दिन दहाडे हुई हत्या से किसानों में भय व्यापत है। पुलिस से गश्त करने की मांग की है। प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मृतक परिवार को सांत्वना देते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।गांव रहदरा निवासी अनुज बाइक पर कपड़े की गट्टरी रखकर आस पास के गांवों में बेचने के लिए जा रहा था। दबथला सिहंपुर संपर्क मार्ग चौराहे के समीप बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए सिर व सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों व ग्रमीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिया था। करीब चार घंटे बाद पहुंचे एसडीएम मवाना संतोष सिंह ने मृतक की पत्नी को नगर पंचायत में नौकरी व मुख्यमत्री कोष से पांच लाख रूपए देने के आश्वसन पर शव उठने दिया था। पुलिस ने बताया अनुज प्रजापति के चचेरे भाई अमन ने परीक्षितगढ़ निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती का भाई व उसका दोस्त पंकज इससे नाखुश थे। अमन के परिवार से रंजिश के चलते हुए अनुज को जान से मारने की धमकी दी थी। रंजिशन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए संर्विस लांस, क्राइम ब्रांच, एसओजी व थाना पुलिस की टीम लगा रखी है । लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। देर रात पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अनुज का शव गांव में पहुंचा तो शव को देख परिवार में चीख चीत्कार मच गई परिवार के लोगों को रोता बिलखता देख सांत्वना देते हुए ग्रामीणों की आंखे भी नम थी। गांव के शमशान घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, प्रजापति महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दार सिंह प्रजापति ने कहा कि हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। इस दौरान सुदामा, भूले राम, बाबू राम प्रजापति, अमन, आदि मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष से हत्यारोपियों को गिरप्तार कर जेल भेजने की मांग।
प्रजापति महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति परिजनों के साथ थाने पहुंचे और अनुज की हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम लगा रखी है। हत्यारोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही गिरप्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

