
ग्रामीण अनेको वाले शिकायत कर विद्युत लाइन सही कराने की मांग कर चुके विद्युत विभाग बना रहा लापरवाह।
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- गांव अल्लीपुर में मामा के घर आए १५ वर्षीय भांजा छत पर खेलते समय ११ हजार विद्युत लाईन में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलूस गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने मेरठ के एक निजि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं दी गई है। गांव अल्लीपुर में ११ हजार की विद्युत लाईन मकानों के ऊपर से गुजर रही है। कई बार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लाईन को दुरस्त करने की शिकायत कर चुके है। लेकिन विद्युत विभाग लापरवाही के चलते अपने मांमा पदम राज त्यागी के यहा उनका भांजा वंश त्यागी पुत्र महेश त्यागी उम्र १५ वर्षीय बुराड़ी नत्थू पूडा दिल्ली निवासी आया हुआ था। रविवार सुबह वंश त्यागी अपने दूसरे मांमा विष्णु त्यागी की छत पर गेंद खेल रहा था। छत पर से जर्जर हालत में ११हजार की विद्युत लाईन गुजर रही है। खेलते समय अचानक भांजा विद्युत लाईन में उतरे करंट की चेपट में आ गया। और बुरी तरह से झुलस गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए परिजनो ने युवक को उपचार के लिए एक निजि अस्पताल में भर्ती करया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। विद्युत विभाग की मनमानी से हादसा घाटित हुआ। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया गांव के रास्तों से ११ हजार की लाईन मकान की छत से गुजर रही है। इसकी शिकायत खजूरी बिजली घर पर अधिकारियों से अनेकों बार कर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग कर चुके है। लेकिन आश्वसन देकर टरका दिया जाता था। समय रहते अगर विद्युत विभाग कार्रवाई करता तो शायद आज यह घटना होने से बच सकती थी। ग्रामीणों मे विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।एसडीओ शांतनु ने बताया कि एचवीडी योजना के अंतर्गत गांव इलेक्ट्रिक फाइट है। लोगों ने छज्जे बाहर निकाल रखे है सोमवार को विद्युत कर्मचारियों को भेजकर विद्युत लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।