शौहिद सैफी संवाददाता
परीक्षितगढ़। नगर में संयुक्त व्यापार संघ के कार्यालय पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने क्षेत्र के लोगों की समस्यां सुनी। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। संगठन को सर्वपरि माना जाता है। भाजपा सरकार में चहुंमुखी विकास कार्य कराये जा रहे है। अपराधों पर नियंत्र लगा है। बहन बेटिया सुरक्षित है। किसान खुशहाल बना हुआ है। सभी वर्ग के लोगों से भाजपा पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। भाजपा नेता मूलचंद बसंल ने मंत्री के सामने नगर में अतिक्रमण व जाम लगने की शिकायत करते हुए कहा कि नगर के रजवाहे की पटरी का अगर चौड़ी करण हो जाए तो लोगों को जाम की समस्यां से छुटकारा मिल सकता है। भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ने कहा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा पार्टी के वफादार को मनोनित कर सम्मान देना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग, पंकज मित्तल, गगन त्यागी, कालू राम त्यागी, संजीव बंसल, सुधीर गर्ग, कपिल लौहरे, कृष्णा गर्ग, राम कृष्ण, लोकेश गर्ग, अर्चित गर्ग, अंकुर गर्ग, दीपक, सुंदर चौधरी, केपी खूंटी आदि मौजूद रहे।

