डीएम वीके सिंह ने इस राजवाहे पर बेरोकेटिंग न लगने पर सीडीओ नूपुर गोयल व सिंचाई विभाग से जताई थी सख्त नाराजगी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:भोला झाल पर चप भोला व जलालाबाद राजवाहे पर भोलो के सहारा लेने के बाद वहां पर लगी बेरीकेटिंग टूटने के कारण भोलो के सात फुट गहरे पानी में गिरने से बाल बाल बचने पर एक बड़ी घटना होने से बच गई। शुक्रवार की दोपहर कुछ कावड़ियों भोला झाल पर जलालाबाद व चप भोला राजवाहे पर लगी बेरीकेटिंग से सहारा लेकर पुलिया पर बैठ गए।चप भोला व जलालाबाद राजवाहे पर सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गई बेरोकेटिंग मानक के अनुरूप नहीं लगाई गई थी।घटना देख रहे वहां खडे ग्रामीणों व कावड़ियों की चीख निकल गई। गमिनत रही घटना में की हताहत नहीं हुआ।तीन दिन पूर्व इसी राजवाहे पर बेरोकेटिंग न होने के चलते डीएम वीके सिंह ने सिंचाई विभाग को जमकर फटकार लगाई और सीडीओ नूपुर गोयल से भी सख्त नाराजगी जाहिर की थी। डीम वीके सिंह की नाराजगी पर बेरोकेटिंग तो लगवा दी गई लेकिन मात्र खाना पूर्ति कर दी गई।चप भोला व जलालाबाद राजवाहे में पानी छह से सात फीट बताया गया है।अगर घटना के चलते कोई कावड़िया राजवाहे में गिरता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

