मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- पांच दिन पूर्व गांव रहदारा निवासी बाइक सवार अनुज की हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस की परीक्षितगढ़ किठौर मार्ग गांव कैलीरामपुर के समीप चैंकिग के दौरान मुठभेड हो गई। तथा पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को नगर के गांधी स्मारक देव नागरी से इंटर कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेंड के आरोपी के पास पडा ३१५ बोर का तंमचा, जिंदा कारतूस, एक खोखा व बाइक बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों का चालन कर दिया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पांच दिन पूर्व ग्राम रहदारा निवासी अनुज पुत्र सतवीर सिंह उम्र २५ वर्षीय गत रविवार की सुबह बाइक द्वारा कपडे की फैरी करने की लिए जा रहा था। दबथला सिंहपुर मार्ग के समीप पहले से ही घात लगाए खड़े बाइक सवार चार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के एक गोली सीने व दूसरी गोली सिर में मारी थी। मृतक के पिता सतबीर ने नगर निवासी मौहल्ला पूठी दरवाजा निवासी पंकज पुत्र सुबे के नाम व अन्य अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस जांच के दौरान विपिन उर्फ गुल्लु पुत्र जोगेन्द्र, विपिन उर्फ बिल्ली पुत्र राजु, साहिल सैफी पुत्र नूरमौहम्मद निवासीगण परीक्षितगढ़ नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस हत्यारोयिों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम लगा रखी थी। गुरूवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कॉलेज खानुपर मार्ग के समीप बाइक सवार हत्यारोपी विपिन उर्फ गुल्लु, विपिन उर्फ बिल्ली की घेराबंदी करते हुए दबोच कर थाने ले आए थे। थाना पुलिस परीक्षितगढ किठौर मार्ग गांव कैलीरामपुर के समीप चैंकिग कर रही थी। इसी दौरान बाइक द्वारा हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी पंकज किठौर की तरफ से आ रहा था। पुलिस को चैंकिग करते देख वापस भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार बदमाश का पीछा किया। बदमाश अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर ईंख के खेत में घुसकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछे करने पर बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किए पुलिस व बदमाश की मुठभेड की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हत्यारोपी पंकज के दांए पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से ही ३१५ बोर का तंमचा, जिंदा कारतूस व एक खोखा एंव बाइक बरामद करते हुए घायल बदमाश को सीएचसी पर भर्ती कराया है। सीएचसी से चिकित्सकों ने उपचार के लिए मेरठ जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए उक्त दो आरोपियों का चालान कर दिया है। हत्या में शामिल आरोपी साहिल सैफी फरार है।

