एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची चिकित्सक आधा घंटे बाद पहुंचे तड़पती रही महिला।
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ । क्षेत्र के गांव में सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए मकान की छत पर लगे जाल से नीचे फैंक दिया। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग उस तरफ दौड़े और परिजनों के साथ गंभीर हालत में महिला को लेकर थाने पहुंचे, पुलिस ने सीएचसी पर भेज दिया। करीब आधे घंटे बाद चिकित्सक पहुंचे और महिला की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता सास, ससुर, देवर, देवरानी के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव इकला रसूल पुर में सनम फातिमा पुत्री फखरुद्दीन की शादी करीब १२ वर्ष पूर्व गांव के ही शाने आलम पुत्र उसमान के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला का पति नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया है । ससुराल पक्ष के लोगो से मेरी बेटी सनम फातिमा का हिस्से को लेकर कोर्ट में मुकदमा विचार दिन है। जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न कर आए दिन मारपीट करने लगे। सोमवार शांम ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता सनम फातिमा के साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती मकान की छत पर ले गए और जान से मारने की नीयत से छत में लगे जाल से नींचे फैंक दिया। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग उस तरफ दौड़े तो देखा महिला नीचे पड़ी तडप रही थी। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे, और ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर भेज दिया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पीड़िता के तीन पुत्री है। पीड़िता पिता ने ससुराल पक्ष के सास, ससुर, देवर, देवरानी के खिलाफ तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आंधे घंटे तक सीएचसी पर तड़पती रही महिला। परिजन जब घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंचे तो वहा चिकित्सक व स्टाफ मौजूद नहीं था। करीब आधा घंटा तक महिला तड़पती रही। परिजनों में चिकित्सकों के खिलाफ रोष व्याप्त है।। बाद में पहुंचे चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया।सरकार एंबुलेंस घंटो बाद पहुंची। परिजनों ने किया हंगामामहिला सनम को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सरकारी एम्बुलेंस घंटे तक नहीं पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, घायल महिला को उपचार के लिए ले गई। ग्रामीणो में समय से एंबुलेंस नहीं पहुंचने से रोष बना हुआ है। जबकि एंबुलेंस अधिकारी मिनटो में मरीज को सुविधा देने के बाद कहते हैं। उनके वादों की पोल खुल गई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिनेश प्रताप ने बताया घायल महिला का अपने देवर से विवाह चल रहा है महिला को छत पर फेंकने के मामले की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

