सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना ।कुशावली दादरी मार्ग स्थित कुशावली गुरुकुल गोगा माढ़ी परिसर में दो दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह का संचालन पंडित महेंद्र नाथ व पंडित ललित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। दीप प्रज्वलन की रस्म रामलाल सोम, सोमवीर सोम, ओमवीर सोम, अनिल सोम, बोबी व सोनू ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान एवं सुरेश सोम फौजी खेड़ा उपस्थित रहे। मेले के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए मेले के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भामोरी चौकी प्रभारी नादान सिंह व उनकी टीम ने मोर्चा संभाला। गुरुकुल गोगा माढ़ी कमेटी के सदस्य अमित सोम, मोहित सोम, सचिन भारद्वाज, कुणाल सोम, राजेश, अजब सिंह, सोनू, सुरेंद्र, भूषण सहित अन्य पदाधिकारी व भक्तगण मौजूद रहे। भंडारा किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया

