सफदरजंग चिकित्सकों की जांच में घायल किसान के शरीर पर मिले निशान जंगली कुत्ता प्रजाति के पाए खेतों पर समूह बनाकर जा रहे किसान।
मेरठ संवाददाता शौहिद सैफी परीक्षितगढ़
परीक्षितगढ़ दो दिन पूर्व गांव सौंदत में सिंचाई करने गए मध्यरात्रि किसान पर जंगली जानवर के हमला करने के मामले में वन विभाग की टीम ने घटना स्थल व आस पास के खेतों में काबिंग की। दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल किसान के शरीर पर बने पंजों के निशानों की जांच कर बताया कुत्ता प्रजति जंगली जानवार के निशान है। बता दे कि गांव सौंदत निवासी मतलूब पुत्र इसरार उम्र 55 वर्षीय दो दिन पूर्व गत रविवार की देर शाम सौंदत बौंद्ररा संपर्क मार्ग स्थित अपने खेत पर नलकूप से सिंचाई करने गया हुआ था। किसान मतलूब पर खेत पर ही पीछे से अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। हमले में किसान के पेट, सीधा हाथ, छाती पर पंजों के निशान होने पर मेडिकल से दिल्ली रेफर कर दिया था। सोमवार की शाम किसान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई वह अपमे घर पर सही है। मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार संजवाण के साथ वन दरोगा जितेंद्र, अमित भंडारी, आकाश कुमार, दिनेश, देवेंद्र गंगवार ने घटना स्थल पर पहुंचे और आस पास के खेतों में काबिंग की। पीड़ित परिजनों को बताया किसान घायल मतलूब के शरीर पर मिले पंजों के निशांन की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि गुलदार के पंजों के निशान नहीं है। किसी कुत्ता प्रजाति का जंगली जानवार के है। किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। खेत पर जाते समय लाठी, टार्च व शोर मचाते हुए जाए। रात्रि में अकेले जाने से बचे। किसान समूह के साथ खेतो पर जा रहे है। गांव सौंदत में दो दिन पूर्व किसान पर जंगली जानवर के हमले करने पर किसान भयभीत है। किसान दिन में भी खेतों पर लाठी डंडो के साथ समूह बनाकर जा रहे है। किसानों को पशुओं के चारे व फसल की सिंचाई करने के लिए चिंतित है। किसानों ने वन विभाग से रात्रि में गश्त करने की मांग की है।

