मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में ब्याज के पैसे और दुकान के विवाद के समझौते को लेकर बुलाई गई पंचायत में मारपीट के बाद फायरिंग कर दी गई, इससे पंचायत में आए लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट के दो लोग घायल हुए हैं और उनके कपड़े भी फट गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के श्यामनगर मोहम्मदी कॉलोनी का है। हाजी शकील और हाजी सरफराज सगे भाई हैं। शकील के बेटे अलमास और सरफराज के बेटे जैद की शादी सगी बहनों रिमसा और मिला से हुई थी। शकील ने बताया कि उन्होंने लालकुर्ती पैठ बाजार में दुकान खरीदी थी, दुकान का 80 प्रतिशत हिस्सा पुत्रवधु रिमसा और 20 प्रतिशत हिस्सा जैद के नाम कर दिया। आरोप है कि आस मोहम्मद इस दुकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। ब्याज के पैसे को लेकर भी विवाद था और उसी में दुकान लिखवाने की बात हुई तो विवाद हो गया। इसी के समझौते के लिए घर पर पंचायत बुलाई गई जिसमें मुआजिज लोगों को बुलाया गया था लेकिन मामला निपटने के बजाय और बढ़ गया और फिर मारपीट के बाद फायरिंग हो गई, और गोली चलते ही भगदड़ मच गई।

