शौहिद संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़- जेपी एकाडेमी स्कूल मेरठ में आयोजित एथलेटिक्स खेल दौड प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रर्दशन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया कि ४ व ५ नंबवर को सांसद खेल महोत्सव में जिला मेरठ के जेपी एकाडेमी स्कूल में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें अंडर १४ वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा गुरवाणी ने १०० मीटर दौड़ १२ सैकिड़ में पुरी कर स्वर्ण पदक व ४०० मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर १२ वर्ग में लक्षा शर्मा ने १०० मीटर दौड १५ सैंकिड़ में पुरा कर रजत पदक जीता। विद्यालय के डायरेकटर रविंद्र चौधरी व भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए स्कूल का गौरव बढ़ाया। विजेता खिलाडियों को प्रतीक चिंह व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कोच रूबि हूण का भी आभार जताया।इस दौरान मुनेंद्र त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

