प्राधिकरण ने हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर और तमाम नियम कायदे कानून को धता बताते हुए जबरन प्राधिकरण के अधिकारी मृतक किसान मनोहर जमीन की नपाई करने पहुंचे थे
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। मेरठ के आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व मेंप्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त मेरठ को MDA द्वारा हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की अवहेलना कर किसान मनोहर की जमीन की नीलामी और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की समयबद्ध मजिस्ट्रियल जांच व परिवार को न्याय की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा। और जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा मेरठ विकास प्राधिकरण की साजिश और मनमानी से मनोहर को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा था। हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की अवहेलना कर उनकी जमीन छीनने की कोशिश ने एक गरीब किसान का जीवन खत्म कर दिया। मेरठ के किसान मनोहर और उनके परिवार के आठ लोगों की पुश्तैनी जमीन (लगभग 9 बीघा) 35 वर्षों से अधिग्रहण के चक्कर में फँसी थी। इस जमीन से वे अपनी 80 वर्षीय माँ, पत्नी, और तीन मासूम बेटियों का भरण-पोषण करते थे। प्राधिकरण ने हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर और तमाम नियम कायदे कानून को धता बताते हुए जबरन जमीन की नीलामी की रसूखदारों ने इसका फायदा उठाया और वहाँ पर फाइव-स्टार अस्पताल बनाने की साजिश रची बार-बार किसान की फसलें नष्ट गई 8 जून 2025 को, मेरठ विकास प्राधिकरण के दबाव से टूटकर किसान मनोहर ने आत्महत्या कर ली, और जिससे उनका परिवार कर्ज और भुखमरी में अब डूब गया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने मेरठ विकास प्राधिकरण से मांग यह रखी 1 किसान मनोहर की मृत्यु, मेरठ विकास प्राधिकरण की साजिश, और हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की अवहेलना की गहन मजिस्ट्रियल जांच हो। 2- तत्काल मृतक किसान मनोहर के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए।3- मनोहर की तीन मासूम बेटियों की पूरी शिक्षा निःशुल्क सुनिश्चित करें।4- मेरठ विकास प्राधिकरण ने स्टे ऑर्डर के बावजूद मनोहर की जमीन 45,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर पर नीलाम की, जबकि बाजार मूल्य 1.5 से 2 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इस साजिश में शामिल प्राधिकरण के अधिकारियों और नीलामी में ओने-पौने दामों में जमीन हासिल करने वाले लोगों की जाँच हो इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच हो ताकि मृतक किसान मनोहर के परिवार को न्याय मिले और ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों। इस को लेकर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी, जिला सचिव सचिन वाल्मीकि, जिला सचिव वैभव मलिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

