मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: दिल्ली से चार दिन से लापता किशोर की तलाश की तलाश में भोला पहुंची मां को पुलिस ने किशोर सुपुर्द किया गया। दिल्ली पटपड़गंज निवासी निशिकांत का पंद्रह वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार गत 9 जुलाई से घर से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गायब हो गया था।आदर्श के गायब होने के चलते पिता निशिकांत व मां निशि का रो रोकर बुरा हाल था।निशिकांत के मोबाइल पर एक मिस कॉल पड़ी निशिकांत ने कॉल की डिटेल निकलवाई तो कॉल भोला झाल की निकली। मां निशि अपने कलेजे के टुकड़े की तलाश में अकेले किसी तरह भोला की झाल पहुंची। मां ने जिगर के टुकड़े आदर्श कुमार की गायब होने व मिस कॉल की घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार राठौर को दी। प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बिना किसी देर करे फोन की लोकेशन निकलवाकर तुरंत एक्शन लिया। टी प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने चार दिन से लापता किशोर आदर्श गंग नहर में नहाते हुए मिला।पुलिस ने लापता किशोर को मां के सुपुर्द किया तो मां निशि के आंखों से आंसु बहने लगे। किशोर ने बताया कि वह साथियों के साथ जल लेने हरिद्वार चला गया था।जल लेने तो पहुंच गया लेकिन डर की वजह से घर फोन नहीं किया गया।मां निशि ने पुलिस का धन्यवाद कर किशोर को साथ ले गई।

