मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द: सोमवार की शाम जानी गंग नहर पुल से एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची और गंग नहर में कूद गई।युवती के नहर में कूदते देख नहर पुल पर ड्यूटी कर रही पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से युवती को गंग नहर से निकल कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार युवती तानिया पुत्री अतीक सिवाल खास केनरा बैंक के पास की बताई गई है।घटना की जानकारी पाकर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे।युवती का पांचली सीएचसी पर इलाज चल रहा है।बताया गया है कि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। वही युवती के परिजनों ने युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चलने का दावा किया है।समाचार लिखे जाने तक युवती को होश नहीं आया था।पुलिस युवती के होश आने का इंतजार कर रही है।

